उत्तराखंड में ओमिक्रम की दस्तक, दिल्ली से लौटी दंपती संक्रमित

देहरादून : उत्तराखंड में ओमिक्रोन की आहट से सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि देहरादून के एक बुजुर्ग दंपती कोरोना संक्रमित पाई गई है। ये दोनों बुजुर्ग दिल्ली अपने स्वजनों से मिलकर लौटे थे और इनके तीनों स्वजन दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मिले हैं। वहीं इससे देहरादून में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग दंपती की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए उनके सैंपल दून मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। दूसरी ओर जहां अपार्टमेंट में दंपती रहती है, उसका एक फ्लोर सील किया जा रहा है।

सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि बुजुर्ग दंपति नौ से 13 दिसम्बर तक दिल्ली में अपने परिवार से मिलकर लौटे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।