उत्तराखंड: सरकारी कार्यालयों की छुट्टी बढ़ी, अब इस दिन खुलेंगे

देहरादून:उत्तराखंड शासन ने एक फिर सरकारी ऑफिसों को बंद रखने की सीमा बढ़ा दी है। पहले जारी आदेश के मुताबिक आज यानी 28 अप्रैल तक सरकारी कार्यालय बंद रहने थे अब इसे एक मई तक बढ़ा दिया है। यानी आगे और तारीख न बढ़ाई गई तो 3 मई को राज्य के सरकारी कार्यालय खुल सकेंगे क्योंकि 2 मई को रविवार है।