उत्तराखंड: अगर कोरोना के लक्षण नहीं मिलते तो क्वारंटाइन पीरियड अब 14 से घटकर 10 दिन होगा

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। एक बड़ी खबर आ रही है और खबर बेहद अहम है। ये खबर सबके काम की है। खबर क्वारंटाइन पीरियड को लेकर है। कैबिनेट मंत्री और सरकार के शासकीय प्रवक्त मदन कौशिक ने जानकारी दी है कि अब क्वारंटाइन पीरियड 14 दिन का नहीं बल्कि 10 दिन का होगा।

मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को सुबह मीडिया को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक अगर 10 दिन के भीतर क्वारंटाइन किये गए व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं मिलते तो उसको 10 दिन में मुक्त कर दिया जाय। यानि कोई भी बाहरी व्यक्ति अगर प्रदेश में आता है तो उसे 10 दिन के लिए ही क्वारंटइन किया जाएगा अगर 10 दिन में उसमें  कोई लक्षण नहीं मिलते। आपको बता दें कि क्वारंटाइन अवधि 14 दिन रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *