सांसद अनील बलूनी और मुख्यमंत्री धामी की हुई मुलाकात, राज्य के विकास को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 3 दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं  ऐसे में दिल्ली दौरे के प्रथम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा केंद्रीय कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने राज्यसभा सांसद  राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भेंट की। इस मुलाक़ात के दौरन दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास के मुद्दों को लेकर काफी देर तक चर्चा  हुई।