असम: ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में लगी भीषण आग

तिनसुकिया (नेटवर्क 10 संवाददाता ):  असम के तिनसुकिया से बड़ी खबर है। यहां ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस के कुएं में आग लग गई है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कल कहा था कि कुएं से अनिंत्रित रूप से गैस का रिसाव हो रहा था। अभी NDRF की टीम मौके  पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी है। आग की लपटें दूर से ही देखी जा सकती हैं।