उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेन्द्र भट्ट, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी राजनीतिक ख़बर है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक को हटा दिया है और उनकी जगह महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी

दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि महेंद्र भट्ट दो बार के विधायक रह चुके हैं।

बता दें कि निर्वमान प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का कार्यकाल खत्‍म होने से करीब ढाई माह पहले ही पार्टी ने कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय आधार पर संतुलन बनाये रखने के लिए यह बदलाव किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

कौन हैं महेंद्र भट्ट-

  • 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे।
  • एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक ।
  • भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक।
  • भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक।
  • भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा
  • गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे।
  • 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे।
  • वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे।
  • वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने।
  • 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।