उत्तराखंड में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने तक लगाई गई रोक, आदेश जारी…

  •  
    • 30 सितंबर 2022 तक अवकाश पर लगी रोक…
    • मनसून सीजन के चलते लिया गया निर्णय…

    देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में आपदाओं की खबरें भी सामने आने लगी है। उत्तराखंड में मानसून सीजन में आपदे के खतरे को देखते हुए राज्य की धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मानसून सीजन के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा सीजन के दृष्टिगत अगले तीन माह तक आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। आपदा सचिव ने साफ किया है कि इमरजेंसी में ही किसी की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। वो भी तब जब उसकी जगह कोई अधिकारी रिप्लेसमेंट होगा।

    सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एस एस संधू के नाम से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों के अलावा किसी सूरत में 30 सितंबर 2022 तक अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत न किए जाएं।