कोविड रिपोर्ट को लेकर लाल पैथ लैब के संचालक पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : किशोरी की कोविड टेस्ट की रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस ने डा. लाल पैथ लैब के संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व में प्रशासन द्वारा जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर डीएम ने लैब की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति को कैंसिल कर दिया था। पीडि़त ने नामजद रिपोर्ट नहीं सौंपी थी। जिस वजह से अज्ञात संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गणपति विहार फेज एक निवासी एचएन पाठक ने 12 दिसंबर को डॉ. लाल पैथ लैब से अपनी 16 वर्षीय पौत्री की कोरोना जांच कराई थी। उसके बाद वह रिपोर्ट हासिल करने के लिए कई बार लैब भी पहुंचे लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। 17 दिन बाद लैब द्वारा दी गई रिपोर्ट में किशोरी पाजिटिव पाई गई। जिस वजह से उन्होंनेे एक अन्य लैब में जांच कराई। जहां रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके सीएमओ डा. भागीरथी जोशी से शिकायत की गई। वहीं, सीएमओ के नोटिस के बावजूद लैब द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

डीएम सविन बंसल के पास मामला पहुंचने पर उन्होंने आरटीपीसीआर परमिशन को कैंसिल कर दिया। वहीं, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में एचएन पाठक ने थाने में तहरीर सौंप कहा कि रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण संक्रमण से बचाव के प्रयास प्रभावित हुए। संबंधित प्रयोगशाला द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र का भी उल्लंघन किया गया। एसओ के मुताबिक आपदा प्रबंधन एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *