कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने यहां गोदाम में मारा छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बरामद

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के एक गोदाम में छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रहीं। यह कार्यवाही ख़्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की गई है। जहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है।

कुमाऊं कमिश्नर द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जा रही है। जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर छापेमारी की जाए, ऐसे में आज उनके द्वारा यह कार्यवाही की गई है। साथ ही जुर्माने का आकलन किया जा रहा है।