दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के निधन पर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार रात एक सड़क हादसे में निधन हो गया। साइमंड्स के निधन से क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात टाउन्सविले में उनकी कार सड़क से उतरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अंदरूनी चोटों के कारण साइमंड्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खबर के सामने आने के बाद भारत समेत दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में शौक की लहर है और भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया एप कू पर साइमंड्स को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “एंड्रयू साइमंड का निधन हम सभी के लिए चौंकाने वाली खबर है। वो ना केवल एक शानदार ऑलराउंडर थे, बल्कि मैदान पर एक लाइव-वायर भी थे। मुंबई इंडियंस में उनके साथ बिताए समय की मुझे बहुत अच्छी याद है। उनकी आत्मा को शांति मिले, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।”

वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, “एंड्रयू साइमंड्स के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।”

कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने ड्रेडलॉक में शॉट खेलते हुए क्रिकेटर की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, “दुखद खबर, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के हैं।”

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के महानतम क्रिकेटर एलन बॉर्डर ने भी साइमंड्स को श्रद्धांजलि देते हुए नाइन नेटवर्क से बातचीत करते हुए कहा, “वे गेंद को लंबा मारना और फैंस का मनोरंजन करना चाहते थे। वे एक तरह से पुराने जमाने के क्रिकेटर थे।”