उत्तराखंड में घर बैठे ऐसे लगेगी प्रिकाशन डोज, जानिए अपने जिले का हेल्पलाइन नंबर

देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड में अब तक वैक्सीन की एक करोड़ 61 लाख तीन हजार 351 डोज लग चुकी हैं। वैक्सीनेशन में तेजी लाई गई है।  कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार ने अब बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। अब जो बुजुर्ग टीकाकरण स्थल पर जाने में असमर्थ हैं, उन्हें घर पर जाकर ही प्रिकाशन डोज दी जाएगी। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक जनपद में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर संबंधित लोग संपर्क कर सकते हैं। ताकि टीकाकरण टीम उनके घर जाकर उन्हें प्रिकाशन डोज लगा सके।

हेल्पलाइन नंबर-

  • अल्मोड़ा:05962-237874
  • बागेश्वर:05963-221822,05963-297515,7895235220
  • चमोली:7617429778,9068787120,7830839443
  • चंपावत: 05965-230943
  • देहरादून: 7253878317
  • हरिद्वार: 01334-239072
  • नैनीताल: 05946-281234,05946-25007,05946-250044,05946-253850
  • पौड़ी:01368-222213,7302796031
  • पिथौरागढ़:05964-297551
  • रुद्रप्रयाग:7456003173
  • टिहरी:7302320555,9389879146
  • ऊधमसिंहनगर:05944-246590,05944-250100,0594-250101
  • उत्तरकाशी:01374222641,7417162869