उत्तराखंड की महिला IAS ने छोड़ी नौकरी, राज्यपाल ने किया कार्यमुक्त

देहरादून (नेटवर्क 10 संवाददाता)। उत्तराखंड की एक महिला आईएएस ने नौकरी छोड़ दी है। इस आईएएस का नाम है डॉक्टर भूपिंदर कौर औलख।

औलख ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन की था। उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया गया और राज्यपाल ने इसको अनुमति  दे दी। (आगे पढ़ें)

औलख की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आदेश कार्मिक विभाग से जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि औलख ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पीछे अपने व्यक्तिगत कारण बताए।