हरिद्वार में किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर स्थित एक किरानें की दुकान में आज तड़के आग लग गई. दुकान में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की वजह शॉर्ट सर्किट बजाई जा रही है.

आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि आग लगने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.