नये साल के मौके पर धनौल्टी में दिखी पर्यटकों की भारी भीड़

धनौल्टी: पर्यटन नगरी धनौल्टी में पर्यटकों ने जश्र मनाकर नए साल का स्वागत किया. देश के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने धनौल्टी ईको पार्क में नये साल के मौके पर जमकर लुफ्त उठाया. जिससे दिनभर धनौल्टी बाजार में वाहनों की भी भारी भीड़ रही. पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ को देखकर होटल व स्थानीय व्यवसायियों के साथ होटल संचालक भी खासे खुश नजर आए.

इस दौरान धनौल्टी, काणाताल और ठांगधार में सभी होटल और टैंट फुल रहे. वहीं कोविड-19 का भी असर देखा गया. नये साल के मौके पर पहुंचे पर्यटकों ने धनौल्टी की खूबसूरती को देखकर कहा कि धनौल्टी आकर यहां बार-बार आने को दिल करता है.