Uttarakhand Weather Alert: अगले 6 दिनों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में आज से बरसात शुरू हो गई है मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों में पूरे प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 1 सप्ताह तक अच्छी खासी बरसात होगी मौसम विभाग ने 30 जून तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी और अलर्ट जारी किया है साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।