उत्तराखंड: लापता व्यक्ति का गोला नदी से मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी:  जिला नैनीताल के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता हुए व्यक्ति का शव गौला नदी में मिला है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र की नई बस्ती के रहने वाले विनोद चंद्र तिवारी बीते शुक्रवार से घर से लापता थे परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

शनिवार देर शाम गौला नदी में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की. शिनाख्त में शव की पहचान विनोद चंद्र तिवारी के रूप में हुई

बताया जा रहा है कि मृतक विनोद मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा वहीं इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।