घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

चंपावत: पहाड़ में जंगली जानवरों का आतंक थम नहीं रहा है, पहाड़ों में गुलदार का आंतक हर समय रहता है। चंपावत के ढकना गांव में एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नौ बजे ढकना गांव की मीना नरियाल पत्नी रमेश सिंह नरियाल अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने महिला पर झपट्टा मार दिया। मौके पर हो हल्ला मच गया। गुलदार उसे घसीटता हुआ ले गया। हो हल्ला सुनकर भेड़ों को चरा रहा एक युवक गुलदार की ओर भागा। उसके कुत्तों ने भी भौंकना शुरू कर दिया। हल्ला होने के बाद गुलदार महिला को छोडक़र भाग गया।

इसके बाद कुछ महिलाएं घर ही ओर भागी। गांव के लोगों को गुलदार के हमले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। वहीं वन विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना पर रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। वन पंचायत बलाई के झड़पतियां इलाके से महिला का क्षत विक्षत शव बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *