राज्यपाल ने सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री धामी भी रहे मौजूद

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि ) ने बुधवार को राजभवन में  अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा  विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा  विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

बता दें कि प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त व दो सूचना आयुक्त के पद अक्टूबर से रिक्त चल रहे थे। इन पर सरकार ने 31 दिसंबर को नई नियुक्तियां की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |