कर्नाटक में गरीब ब्राह्मण से शादी करने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने ब्राह्मणों के उत्थान के लिए दो नई स्कीन शुरू की है। कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने गठन के एक साल बाद इन आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों की मदद करने के लिए योजनाओें को मंजूरी दी है। जिसके जरिये गरीब ब्राह्मण से शादी करने पर लड़की को सरकार की ओर से तीन लाख रुपये मिलेंगे। वहीं एक अन्य योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं की शादी के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

अरुंधति योजना

कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने ब्राह्मण समाज की गरीब महिलाओं के लिए योजना शुरू की है। अरुंधति योजना का मकसद गरीब परिवार की महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के तहत ब्राह्मण वधुओं को 25 हजार रूपये दिए जाएंगे।

मैत्रीय योजना

इस योजना के तहत राज्य में पुजारियों से शादी करने वाली ब्राह्मण महिलाओं को तीन लाख की निश्चित गारंटी बाॅन्ड के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। 25 गरीब ब्राह्मण महिलाएं मैत्रेयी योजना के लिए चुनी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *