गढ़वाल: चुनाव ड्यूटी से घर लौट रहे मतदान कर्मियों की कार खाई में गिरी,1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे ग्राम भटकोट, पट्टी बनगढ़स्यूं के नजदीक पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं। दो व्यक्तियों के गंभीर रूप से घायल होने के चलते उन्हें उपचार के लिए हायर रेफर सेंटर भेजा गया है। वहीं जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सभी के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है।