पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश…

 

  • पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बनाया गया वन विकास निगम का अध्यक्ष।
  • मुख्यमंत्री धामी के लिए छोड़ी थी सीट।
  • चंपावत से विधायक थे कैलाश गहतोड़ी

देहरादूनः उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर दर्जाधारी मंत्री का ओहदा दिया गया है। गहतोड़ी ने सीट छोड़ने के साथ ही सीएम धामी की जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत भी की थी। मुख्यमंत्री की गैरहाजिरी में भी पूर्व विधायक गहतोड़ी ने ही पूरा चुनावी कैंपेन संभाला था।