नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश कौशिक, रंगों भरा था सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट

  • 24 घंटे पहले दोस्तों संग होली खेल रहे थे सतीश कौशिक
  • सोशल मीडिया पर सतीश ने शेयर की थीं होली की फोटोज
  • अब पोस्ट देख भावुक हो रहे हैं फैंस

 नई दिल्ली: अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी।

सतीश कौशिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था। बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था।

एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

सतीश कौशिक की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। उन्होंने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की। लेकिन शादी के बाद उनके जीवन में दुख का पहाड़ टूटा। उनके बेटे का 2 साल की उम्र में निधन हो गया था।

सतीश कौशिक के निधन पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का भी दर्द छलका है। अमित शाह से शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा, आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति”

कंगना रनौट ने लिखा, ‘इस दुखद समाचार के साथ सुबह हुई। सतीश ती मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, वे बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर थे। निजी तौर पर भी वे बेहद दयालु और ईमानदार इंसान थे। इमरजेंसी में उनकी डायरेक्टर बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी बहुत याद आएगी। ऊँ शांति।’

डायरेटर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- ‘एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वे बेहद खुशमिजाज, जोशीले और जिंदगी से भरे इंसान थे। फिल्मी दुनिया और उनके फेंस को उनकी बहुत कमी खलेगी। उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। ऊँ शांति।’

एक्टर मनोज जोशी ने ट्वीट किया- ‘मेरे बेहद करीबी दोस्तों में शामिल सतीश कौशिक के निधन से मैं किस हद तक स्तब्ध और दुखी हूं, इसे शब्दों में नहीं बता पाऊंगा। वे अलग-अलग मीडियम पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए याद आएंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हैं। ऊँ शांति।’