हल्द्वानी हाईवे पर गड्ढों से नाराज हुए कांग्रेस नेता हरीश रावत, सड़क पर ही बैठ गए धरने पर, देखें वीडियो

हल्द्वानी:  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत खराब सड़क के मुद्दे को लेकर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए।  दरअसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से होते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान वो बरेली रोड पर पहुंचे।

बरेली रोड की खस्ता हालत को देखकर नाराज हो गए। हरीश रावत ने मौके पर ही अपनी गाड़ी रुकवा दी और गाड़ी से उतर कर सड़क पर आ गए। हरीश रावत अपने साथ बैठने के लिए मोढ़ा साथ लेकर चलते हैं। हरीश रावत ने गाड़ी से उतरकर सड़क पर एक गड्ढे के पास अपना मोढ़ा रखा और वहीं धरने पर बैठ गए।