शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर की हत्या, मचा कोहराम

रुद्रपुर: उधमसिंहनगर ज़िले से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है।  पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की चाकू गोद कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि परिजनों ने अभी पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं सौंपी है। बताया जा रहा है कि दीवान गिरि आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड हुए थे फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।