दून विश्वविद्यालय ने आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री धामी को सौंपा चेक

 

देहरादून:  कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 52 हजार 601 धनराशि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।