नंदप्रयाग में अवैध रूप से संचालित हॉट मिक्स प्लांट को जिला प्रशासन ने किया सील

चमोलीः कोठियालसैंण-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डिडौली मासों गांव के पास अवैध रूप से लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है. साथ ही रेत और गिट्टी के अवैध भंडारण पर भी ठेकेदार के खिलाफ चालान किया गया है.

मौके पर प्लांट से संबंधित दस्तावेज न दिखा पाने पर एसडीएम की देख-रेख में तत्काल प्लांट को सील किया गया. यहां 1800 घन मीटर गिट्टी और 81 घन मीटर रेत का भी अवैध भंडारण पाया गया. उप खनिज का अवैध भंडारण करने पर भी ठेकेदार के विरुद्ध चालान किया गया. एसडीएम बुशरा अंसारी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है.