डिप्टी CMO ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ की छापेमारी

गदरपुर: दिनेशपुर नगर में डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने अपनी टीम के साथ झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान दो क्लीनिक सहित एक निजी अस्पताल के डिलीवरी रूम को सील कर दिया गया. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हेपेटाइटिस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि क्षेत्र में हेपेटाइटिस के मरीजों की बढ़ती संख्या के पीछे गली कूचों में संचालित अवैध क्लीनिकों को माना जा रहा है. यही अवैध क्लीनिक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इसी के चलते छापेमारी की गई.