श्रीनगर में बिजली की हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड करने में जुटा विभाग

श्रीनगर: पौड़ी जिले का श्रीनगर नगर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन अंडरग्राउंड होने जा रही है. जिससे हाईटेंशन लाइन अंडरग्राउंड होने वाले में यह दूसरा क्षेत्र बन जाएगा, इससे पहले मसूरी में ये कार्य किया जा रहा है. विधुत विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं. सब कुछ ठीक रहा तो दिवाली के बाद 33 हजार की क्षमता वाली हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड करने का कार्य शुरू किया जाएगा.

विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर ने कहा कि पूरा प्रोजेक्ट फाइनेंशियल कमेटी के पास है, जो दिवाली तक अनुमोदित हो जाएगी. जिसके बाद लाइन को भूमिगत करने का कार्य दिवाली के बाद किया जाएगा.