रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्‍ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने सोमवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी। राजनाथ ने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहद हल्‍के हैं. मैं इस समय होम क्‍वारंटाइन हूं। जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी भी टेस्‍ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं।’

आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही उत्तरकाशी में राजनाथ सिंह विजय संकल्प रैली के समापन में आए थे।