अरुणाचल प्रदेश में तैनात ITBP जवान की मौत, चंबा पहुंचा पार्थिव शरीर

टिहरी: अरुणाचल प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान आईटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर (34) पुत्र मिजान सिंह की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद से परिजन और रिश्तेदार गहरे सदमे में है.

परिजनों के मुताबिक, विजय सिंह पुंडीर की शादी 2013 में हुई थी. उनकी पांच साल की बेटी और चार माह का एक बेटा है. उनका परिवार डेढ़ माह पहले ही छत्तीसगढ़ से अपने गांव स्यूटा आया था. मृतक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास चंबा लाया गया है.