नदी में छलांग लगाने का वीडियो बनाने के चक्कर में डूबा युवक

द्वाराहाट, अल्मोड़ा (नेटवर्क 10 संवाददाता)। नदी में छलांग लगाने का वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक गगास नदी में डूब गया। 15 घंटे बाद युवक के शव को निकाला जा सका। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू किया।

दर्सल बख्तल कुलसीवी गांव के कुछ युवक बीते गुरुवार को पांडवखोली घूमने गए थे। वापसी में बगवालीपोखर में खरेठीखाव में नहाने के लिए रुक गए। कुंदन सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह अपने एक दोस्त के साथ नदी के तेज बहाव की ओर बढ़े। झरनानुमा क्षेत्र में पहुंच कर कुंदन केक दोस्त ने छलांग लगाई फिर तैरकर गहरे से कुछ दूर निकल गया। सामने से अन्य साथी वीडियो बना रहे थे। तभी कुंदन जलप्रपात के ठीक नीचे वहां कूद गया जहां भंवर था और पत्थर भी थे। एक पल के लिए वह ऊपर आया लेकिन तैरने के बजाय असहाय डूबता देख उसके साथी चिल्लाने लगे।

बाद में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे खबर चारों ओर फैल गई। गगास में युवक के डूबने की खबर फैली तो एसओ अजयलाल साह विभागीय गोताखोरों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। देर शाम तक कुंदन का पता नहीं लग सका। एसडीएम आरके पांडे भी पहुंचे। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ के गोताखोर पहुंचे। गहरे में तलाश तेज की गई। एक किमा दूर तक सर्च अभियान चला। नदी का जलस्तर कम करने के लिए चैकडैम तोड़ा गया। फिर भी सफलता न मिलने पर मध्यरात्रि बाद एक बजे तलाश बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू हुआ। एक और चैकडैम तोड़ने पर नदी में पानी कम हुआ तो सवा आठ बजे तल पर पत्थरों के बीच कुंदन का शव बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *