नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री, सड़क हादसे में हुई मौत

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री से जुड़ी बुरी खबर आ रही है। मुंबई से सटे पालघर में एक सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के सटे पालघर में यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त वह अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। आनन-फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मर्सिडीज कार में चार लोग सवार थे। दोपहर तीन बजे के करीब कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे साइरस मस्त्री और उनके साथ सफर कर रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन दोनों को स्थानीय कासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के एक सरकारी अस्पताल में है। पुलिस द्वारा प्रक्रिया के अनुसार एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की जा रही है।

 पीएम मोदी और सीएम शिंदे ने जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक कमर्ठ उद्योगपति थे। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डीजीपी से बात कर पूरी घटना की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

1929 में पलोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उनकी पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन केनन स्कूल में पढ़ाई हुई। उन्होंने बिजनेस की पढ़ाई लंडन से की थी। उनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी थी। उन्होंने अपना करियर पारिवारिक बिजनेस से की। 1865 में स्थापित अपनी पिता की कंपनी के लिए उन्होंने कई देशों में सेवाएं दीं। 1970 के दशक में उन्होंने मध्य पूर्व के देशों, अबू धाबी, दुबई और कतर तक अपने व्यापार को बढ़ा लिया। उनकी कंपनी ने ओमान के सुल्तान के महल के साथ बहुत सी वीआईपी बिल्डिंग्स का निर्माण किया। साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे।सायरस मिस्त्री के पास टाटा संस में 18.4 फीसदी हिस्सेदारी थी। 2018 के आंकड़े के अनुसार साइरस की कुल संपत्ति 10 बिलियन डॉलर थी, वह नेशनल इंटीग्रेशन काउंसिल के सदस्य भी थे।