हरिद्वार कुंभ में अखाड़ों की पेशवाई पर संकट, व्यवस्था बनाने में जुटा कुंभ प्रशासन

हरिद्वार: महाकुंभ का आगाज अब जल्द ही होने वाला है. कुंभ पर्व में स्नान से पूर्व अखाड़ों की पेशवाई का विशेष महत्व होता है. सभी अखाड़े और उनसे जुड़ी मणिया एक निशिचत समय पर अपनी अपनी पेसवाईयों के माध्यम से इस पर्व का आगाज करते है. लेकिन इस बार कुंभ में सभी अखाड़ों के समक्ष एक नया संकट पैदा हुआ है. शहर के कनखल में अधिकतर अखाड़े स्थित है, कुंभ के चलते यहां बन रहे फ्लाईओवर्स इन पेशवाईयों के निर्बाध संचालन में बाधा बन रहे हैं. इस संकट को लेकर कुंभ मेला प्रशासन अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गया है.