उत्तराखंड में आज बढ़ी नए कोरोना संक्रमितों की संख्य़ा

देहरादून: उत्तराखंड में नए कोरोना संक्रमितों की संख्य़ा आज बढ़ी है, आज 353 नए कोरोना के मामले प्रदेश में मिले हैं जबकि मंगलवार को 274 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। आज कोरोना से होने वाली वाली मौतों में जरुर कमी दर्ज की गई। उत्तराखंड में आज कोरोना से 6 मरीजों की हुई जबकि कल 18 कोरोना संक्रितों की मौत दर्ज की गई थी। आज 398 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 3572 रह गए हैं। जिलों की बात करें तो आज देहरादून में 75, हरिद्वार में 94, नैनीताल में 30, पौड़ी गढ़वाल में 27, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी गढ़वाल में 20, ऊधम सिंह नगर में 10, उत्तरकाशी में 20, चंपावत में 7, चमोली में 9, बागेश्वर में 2 और अल्मोड़ा में 20 नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *