उत्तराखंड में कोरोना का कहर, आज 4482 नए मामले, 20 हज़ार 600 पार पहुँचे एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 44 सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में 4482 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। जबकि 6 मरीजों की मौत भी हुई है।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण दर 13.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक कुल 33 हजार 591 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमे से 28,7,16 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 4482 लोग पॉजिटिव आये। राज्य में अब 20620 एक्टिव केस हो गए हैं।

देखें जिलेवार आज के आंकड़े…

  • देहरादून- 1687
  • नैनीताल- 644
  • हरिद्वार- 582
  • ऊधमसिंह नगर- 398
  • पौड़ी- 270
  • अल्मोड़ा- 207
  • टिहरी- 157
  • बागेश्वर- 81
  • चंपावत- 104
  • चमोली- 202
  • पिथौरागढ़- 30
  • उत्तरकाशी- 45
  • रुद्रप्रयाग- 75