उत्तराखंड: पौडी गढ़वाल में फूटा कोरोना बम, 19 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 344219 पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड में 330476 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में अभी 176 केस एक्टिव हैं।

कल देहरादून में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि आज पौडी में 19 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। जब कि आज राज्य में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

आज उत्तराखंड में कोरोना के 36 मामले सामने आये-

  • पौड़ी गढ़वाल- 19
  • नैनीताल- 07
  • देहरादून- 05
  • हरिद्वार- 02
  • अल्मोड़ा- 02
  • उधमसिंह नगर- 01
  • उत्तरकाशी- 00
  • टिहरी- 00
  • बागेश्वर- 00
  • पिथौरागढ़- 00
  • रुद्रप्रयाग- 00
  • चंपावत- 00
  • चमोली- 00