कांग्रेस ने 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी

  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में 39 नामों का ऐलान
  • राहुल गांधी वायनाड से तो शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा

नई दिल्ली :  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं।