जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली: दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में कर्नल विजय रावत ने भाजपा कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कर्नल विजय रावत ने दिल्ली में सीएम पुष्कर धामी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड के सीएम ने कहा, “आज कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने बीजेपी की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी।”

दिल्ली में कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर विजय रावत के साथ एक तस्वीर साझा की।