उत्तराखंड में आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सीएम पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय ने छोड़ी पार्टी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में वह आप की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन वह तीसने नंबर पर रहे थे।

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी के अधिकतर पदाधिकारी और सदस्य पार्टी को छोड़ चुके थे। पार्टी ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव को लड़ा था लेकिन आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई और आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरा रहे कर्नल कोठियाल ने भी अपना त्यागपत्र अब दे दिया है।