सीएम त्रिवेंद्र रावत ने 5 करोड़ की लागत से बन रहे लच्छीवाला नेचर पार्क का किया निरीक्षण

डोईवाला: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को डोईवाला में विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला में 5 करोड़ रुपए की लागत से लच्छीवाला पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जा रहा है. इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.