मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने दी हल्द्वानी को 120 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे तहसील परिसर पहुंचे. जहां उन्होंने 120 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिसके बाद सीएम त्रिवेंद्र ने 20 अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का शुभारंभ करते हुए सुशीला तिवारी में खुले चौथे जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया.