सीएम धामी की कैबिनेट बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून में सीएम धामी की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है, बैठक में 10 मुख्य निर्णय लिए गए है, जिनपर कैबिनेट की मुहर लग गई है

इन मुद्दों पर लगी मुहर-

  • राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज के फ़ीस को सबसे कम करने का निर्णय लिया है। 4 लाख फीस को घटा कर 1 लाख 45 हज़ार किया गया।
  • कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुना गया। और भुकतान की समस्या का निस्तारण किया गया।
  • रिटायर्ड कर्मचारी एवं पेंशनरों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।
  • भारत सरकार की तरह ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का लिया निर्णय।
  • आशा फैसिलिटेटर को 2000 रुपये/प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि पहले एक हज़ार दिया जाता था।
  • सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में पदों की संख्या बढ़ाई गई।
  • उत्तराखंड सरकारी पदोन्नति सेवा को वर्तमान चयन वर्ष के लिए किया गया पुनर्जीवित।
  • उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास में प्रमोशन के मिलेगा लाभ
  • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना की सब्सिडी के मानकों में किया गया बदलाव।
  • 3GB की क्षमता वाली टेबलेट की जगह अब 2 GB टेबलेट की क्षमता देगी सरकार