अमरनाथ हादसे पर CM धामी ने जताया दुःख, रक्षा मंत्री को किया फोन

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए  दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की भी कामना की।

उत्तराखंड से अमरनाथ यात्रा में गए श्रद्धालु आपदा के बाद जगह-जगह फंस गए हैं। आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सीएम धामी ने तीर्थ यात्रियों से भी फोन पर बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें रेस्क्यू कर लिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र में प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का अनुरोध किया।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मौत होने की पुष्टि हुई है। साथ ही आपदा में करीब 40 तीर्थ यात्रियों के लापता होने की भी सूचना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *