Uttarakhand: क्लास में पढ़ रहे थे बच्चे, तभी आ गया गुलदार, मचा हड़कंप

हरिद्वार: बीएचईएल (भेल) सेक्टर के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में दिन के समय गुलदार आने से हड़कंप मच गया। गुलदार को देखते ही बच्चों ने हो-हल्ला शुरू कर दिया।

इस दौरान अचानक शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह  ने वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

हालांकि टीम के पहुंचने तक गुलदार जा चुका था। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करा दी गई।