मुख्यमंत्री धामी ने अपने मंत्रियों को जिले प्रभारी के तौर पर सौंपी जिम्मेदारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। सीएम धामी ने मंत्रियों को जिले के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है। जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद जल्द ही जिला योजना की बैठक बुलाई जाएगी। जिससे जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे।

इन्हे बनाया गया जिला प्रभारी मंत्री

  • रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी
  • चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी
  • गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
  • धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी
  • सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी
  • सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी
  • सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी
  • प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी