मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन पर पूर्व CM भुवन चन्द्र खण्डूरी दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूडी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेजर जनरल साहब ने लंबे समय तक देश और प्रदेश की सेवा की है, धामी ने कहा की भुवन चंद खंडूरी के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और राज्य में उनके द्वारा अनेकों विकास कार्य किए गए हैं जो आज भी मील का पत्थर साबित होता है। उन्हें कहा कि जन्मदिन के इस मौके पर वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी स्वस्थ हों और दीर्घायु हों|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *