Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। दोपहर में चटक धूप पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। वहीं 3 दिन कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।