Uttrakhand weather: प्रदेश में आज इन 6 जिलों में बारिश की संभावना

देहरादून: प्रदेश में अभी बारिश के थमने की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को कुमाऊँ मंडल के नैनीताल जिले और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावनाएं जताई गई है।