घोषित हुए CBSE बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने किया टॉप, ऐसे करें चेक

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टर्म 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया और कुछ देर बाद में 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुए है तो वहीं ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर टॉपर्स में जगह बनाई है।

ऋषिकेश के अभिनव उनियाल डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं। उनकी कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बताया जा रहा है कि इस साल 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा। देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा।इसके साथ ही स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट फिलहाल परीक्षा संगम पर अपलोड किए गए हैं।