उत्तराखंड: लैंसडाउन में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की दर्दनाक मौत

लैंसडाउन (नेटवर्क 10 संवाददाता)। पौड़ी जिले के लैंसडाउन में सड़क हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है।

खबर है कि हादसा  लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की एक कार खड्डे में गिर गई। इस दुर्घटना में 2 पर्यटकों की मौत की सूचना है। ये घटना कल मध्यरात्रि के बाद की है।

बताया गया है कि दिल्ली से लैंसडाउन की ओर ये घूमने आए थे। कार में तीन पर्यटक सवार थे। जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप ये कार अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। पुलिस ने रेस्क्यू किया जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए।